रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने गोशाला में प्रांरभ हुआ गोअर्क का सेवन
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित लालटिपारा स्थित आदर्श गोशाला में मनुष्यों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गोअर्क का निशुल्क सेवन कराने का कार्य प्रारंभ किया गया है। शिवरात्रि से शुरू किए गए गोअर्क का सेवन अभी प्रतिदिन गोशाला में कार्य करने वाले कर्मचारी कर रहे हैं। वहीं यह आमजनों के लिए भी निशुल्क उपलब्ध है। गोशाला में गोअर्क का सेवन सुबह 7 से 10 बजे तक कराया जाता है।
लालटिपारा स्थित आदर्श गोशाला में संतों द्वारा देखरेख का कार्य किया जा रहा है। गोशाला में रहने वाले संतों द्वारा कई सालों से गोअर्क को बनाकर उसका सेवन किया जाता है। आयुर्वेद में भी गोअर्क का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। लालटिपारा गोशाला में रहने वाली देसी भारतीय गोवंश के मूत्र से गोशाला में ही संतों द्वारा गोअर्क तैयार किया जा रहा है। इस गोअर्क का सेवन शिवरात्रि से वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी प्रतिदिन कर रहे हैं। संतों का कहना है कि गोअर्क के सेवन से कई प्रकार की बीमारियां ठीक होती हैं। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। गोशाला में आमजनों के लिए भी गोअर्क उपलब्ध है जिसे प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क आमजनों को पिलाया जा रहा है।
गोशाला में आमजनों के लिए गोअर्क पिलाने का कार्य शुरू किया गया है। गोअर्क के सेवन से लोगों का पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही मनुष्य के शरीर में बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
अच्युतानंद महाराज, श्रीकृष्णदेसी गोरक्षाशाला