रीड- रैंप पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

रीड- रैंप पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक


ग्वालियर । संस्था थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन गुडी पड़वा पर नव वर्ष महोत्सव मनाने जा रही है। इसकी तैयारियां पिछले एक माह से चल रही हैं। इसमें होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए संस्था की टीम ने पिछले दिनों शहर के 80 स्कूलों व 3 कॉलेजों में 1 हजार स्टूडेंट्स के ऑडिशन लिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया बाजार स्थित रेडियंस स्कूल में ऑडिशन हुए। मुख्य अतिथि डॉ. सतीश सिकरवार थे। विशेष अतिथि दीपक सचेती, ललित जैन और आकाश मिश्रा थे। अध्यक्षता विजय गुप्ता ने की। फर्स्ट राउंड ऑडिशन में रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी, क्ले मॉडलिंग, गायन, फैंसी ड्रेस एवं कैटवॉक(भारतीय परिधान में) में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कोई भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में रैंप पर वॉक करता नजर आया तो किसी ने देश के विविध राज्यों की संस्कृति को मंच पर प्रदर्शित करना बेहतर समझा। संचालन शिवानी गुप्ता ने किया। आभार भूपेंद्र कांत ने माना। नृत्य और नाटक का ऑडिशन आज रविवार को सुबह 9 बजे से रेडियंट स्कूल में होगा।