कांग्रेस नेता की पत्नी से रुपए मांगे, नहीं देने पर किया हवाई फायर

कांग्रेस नेता की पत्नी से रुपए मांगे, नहीं देने पर किया हवाई फायर


हिम्मतपुर। पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौकी के ग्राम कुन्डलपुर में शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता गिरन पाल के घर पर दबियागोविंद निवासी बलवेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान एवं कप्तान पुत्र काशीराम पाल गिरन के घर पहुंचे। दोनों ने आवाज लगाई तो गिरन पाल की पत्नी पिस्ता पाल घर से बाहर आई। दोनों लोग कहने लगे कि हमें 10 हजार की जरूरत है। इस पर पिस्ता ने पैसे देने से मना किया तो शराब के नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने कटटे से हवाई फायर कर दिए। जिससे पिस्ता बाल बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए जिसके बाद बलवेन्द्र और कप्तान मौके से भाग गए।


भागते समय बाइक फिसली, दोनों आरोपित हुए घायल


हवाई फायर करने के बाद मौके पर आए ग्रामीणों को देखकर बलवेन्द्र और कप्तान बाइक से भागे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, जिससे यह दोनों घायल हो गए। जिसके बाद इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

पुलिस ने किया केस दर्ज


इधर पीड़ित पिस्ता की शिकायत पर हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने आरोपित बलवेन्द्र और कप्तान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से खाली खोका भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।