गतिमान एक्सप्रेस में होगी नमस्ते ओरछा की ब्राडिंग

गतिमान एक्सप्रेस में होगी नमस्ते ओरछा की ब्राडिंग


ग्वालियर। सरकार नमस्ते ओरछा की ब्राडिंग में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस महोत्सव में देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इसलिए दिल्ली से झांसी के बीच संचालित होने वाली गतिमान एक्सप्रेस में भी नमस्ते ओरछा की ब्राडिंग की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।


विदेशी पर्यटक सबसे अधिक गतिमान एक्सप्रेस या शताब्दी एक्सप्रेस में ही सफर करते हैं। यही वजह है कि नमस्ते ओरछा की ब्राडिंग के लिए गतिमान को चुना गया है। दिल्ली से सफर करने वालों को ट्रेन में ओरछा महोत्सव की छंटा दिखाई देगी। इसमें तस्वीर एवं अन्य माध्यमों से महोत्सव के बारे में बताया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हो सकें।


गतिमान को खजुराहो तक बढ़ाने का प्रस्तावः-सांसद वीडी शर्मा ने गतिमान एक्सप्रेस को महोबा से खजुराहो तक चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। दिल्ली से आने वाले अधिकांश पर्यटक ग्वालियर के बाद खजुराहो ज्यादा जाते हैं। ऐसे में यदि गतिमान की सुविधा शुरू होती है तो यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ना तय है।