दो महिलाओं ने लगाई फांसी
शिवपुरी। गुरुवार को करैरा और गोवर्धन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पहली घटना करैरा के गाम सढ़ की है, जहां अनीता पत्नी मनोज रावत ने छत के कुंदे में स्टॉल डालकर फांसी लगा ली, जबकि दूसरी घटना गोवर्धन थाने के ग्राम गाजीगढ़ में हुई, यहां ज्योति पत्नी दिनेश परिहार ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।